शिक्षक को छात्रा से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार

गुरु-शिष्य के संबंधों को एक शिक्षक ने तार-तार कर दिया। गुरु ने अपनी नाबालिग शिष्या के साथ अश्लील हरकत कर डाली। जिसके बाद छात्रा से घटना के संबंध में अपने परिजनों को जानकारी दी। छात्रा के परिजनों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद आरोपित शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला देवभूमि के पिथौरागढ़ का है। आरोप है कि शिक्षक छात्रा से उसके निजी फोटो व वीडियो की मांग कर रहा था, जिस कारण से छात्रा डरी सहमी थी।


पिथौरागढ़ एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में कहाकि छात्रा के स्कूल में पढ़ने वाले एक शिक्षक छात्रा के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजकर उसका निजी फोटो और वीडियो मांग रहा था। साथ ही शिक्षक ने धमकी दी की अगर उसने फोटो और वीडियो नहीं दिया तो वह उसे परीक्षा में फेल कर देगा। साथ ही ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद से छात्रा डरी सहमी थी। घटना के बाद छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनो को दी। जिसके बाद परिजनों ने तहरीर देकर आरोपित शिक्षक के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया।

आरोपी शिक्षक सितारगंज, उधमसिंह नगर हाल निवासी पिथौरागढ़ निवासी बताया गया है। पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *