हरिद्वार। मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से संपति को बेचने व कब्जा न देने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने आरोपित दम्पत्ति को गिरफ्ता कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बीते रोज सुभाष नगर ज्वालापुर निवासी ज्वालापुर जानवी कपूर पत्नी विनोद कपूर ने दम्पत्ति के विरूद्ध मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से संपति को बेचने व कब्जा न देने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपित बीना कश्यप पत्नी सुभाष चंद कश्यप व सुभाष चंद कश्यप पुत्र धर्मपाल कश्यप निवासीगण सुभाष नगर गली नंबर 10 ज्वालापुर हरिद्वार हाल निवासी आदियोगी कालोनी पतंजलि में ममता धीमान का मकान थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया है।


