हरिद्वार। हरिद्वार गंगा स्नान के लिए हरियाणा के तीन लोग गंगा में डूब गए थे। हालांकि दो को पुलिस ने बचा लिया, लेकिन एक युवक को पुलिस नहीं बचा पाई थी। जिसकी तलाश में शुक्रवार शाम से सर्च आपरेशन चल रहा था। डूबे हुए युवक की आज लाश बरामद कर ली गई।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को हरियाणा के जिंद निवासी तीन युवक विकास, सुमित व रोहित हरिद्वार घूमने के लिए आए थे। तीनों हरकी पैड़ी क्षेत्र में कांगड़ा घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान तीनों गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें बचाने का प्रयास किया। पुलिस ने विकास व सुमित को तो बचा लिया, किन्तु रोहित को पुलिसकर्मी नहीं बचा पाए।
रोहित की तलाश में पुलिय ने शुक्रवार को ही सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को पुनः सर्च आपरेशन चलाया गया। जिसके बाद रोहित का शव गंगा में मिल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।