श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने बताया जान का खतरा, हरिद्वार के कुछ संतों पर लगाए गंभीर आरोप

हरिद्वार। आचार्य संघ की एक बैठक विगत 2 व 3 अप्रैल को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित की गई। बैठक में कई वरिष्ठ संतों, महंतों व आचार्यों ने शिरकत की। जिसमें सभी ने बेबाकी से अपनी बात रखी। बैठक के संबंध में संतों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।


बैठक में संतों ने सनातन संस्कृति व देश से जुड़े कई प्रमुख मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में श्री पंचायती अखाड़े के श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। उन्होंने बेबाकी से कुछ कथित संतों से अपनी जान को खतरा बताया। उन्होंने कहाकि वे हिन्दू हैं और सिख धर्म के नियमों का पालन करते हैं। किन्तु कुछ संत असमाजिक तत्वों के साथ मिलकर उन्हें हिन्दू धर्म से दूरी बनाने का दवाब बनाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहाकि हरिद्वार के कुछ संत ऐसे असमाजिक तत्वों का साथ दे रहे हैं। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहाकि कनखल स्थित उनके अखाड़े के आंतरिक व बाह्य कार्यों में भी ऐसे संत अपनी टांग अड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं हमारे कार्यों का न करने के लिए अधिकारियों तक को फोन कर करते हैं। उन्होंने बैठक में ऐसे संतों के खिलाफ भी कार्यवाही करने की आवाज उठायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *