पेशा वकालत, लड़कियों की करते हैं सप्लाई, पकड़े जाने पर मार खाई, लिखित में मांगी माफी, फिर भी शर्म न आई!

हरिद्वार। यूं तो आपने कई किस्से सुने होंगे, जिसमें लड़कियों को जिस्म फरोशी के धंधे में कैसे धकेला जाता है, किन्तु तीर्थनगरी में एक वकील साहब हैं जो लड़कियों की सप्लाई में महारथ हासिल किए हुए हैं। इनका यह धंधा काफी समय से फल-फूल रहा है। इसी धंधे की आड़ में वकील साहब करोड़ों की नामी-बेनामी सम्पत्ति का अर्जन कर चुके हैं। सप्लाई का मुख्य स्थान कुछ कथित भगवाधारी व कुछ वरिष्ठ नेता भी बताए गए हैं।


बता दें कि एक बार वकील साहब एक कथित भगवाधारी के आश्रम में लड़की लेकर पहुंचे। उसके बाद यह सिलसिला रोज का ही शुरू हो गया। फिर मठाधीश के साथ अपनी मौज मस्ती का साधन भी साहब ने साथ ले जाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में एक बार वहां महाशय पकड़े गए। पकड़ा भी आश्रम में रहने वाले ने। पहले तो उसने साहब की धूल उतारी फिर वकील साहब ने लिखित में माफी मांगी और उस पत्र पर अपने हस्ताक्षर किए। इतना होने के बाद भी वकील साहब की आदत नहीं गई और अपने काम वे बदस्तूर जारी रखे हुए हैं। लड़कियांे को मुहैय्या कराने में वकील साहब करोड़ांे के मालिक बन गए।

कथित भगवाधारियों को ब्लैकमेल इन्होंने अपने वारे-न्यारे किए। नामी-बेनामी अर्जित की हुई सम्पत्ति का एक बड़ा हिस्सा धर्म को बदनाम करने वाले कथित भगवाधारियों को ब्लैकमेल कर बनाया हुआ है। बताया यह भी जाता है की वकील साहब का रजिस्ट्रेशन भी संदिग्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *