भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण जहरीला पदार्थ का सेवन बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश आर्य के परिवार वालों ने बुधवार को महेश के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके बाद लालकुआं पुलिस ने उधम सिंह नगर गोलगेट के पास से महेश आर्य को नशे की हालत में पाया था। जिसके बाद महेश को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। देर रात महेश की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गये। वहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि महेश की पत्नी और तीन बच्चे हैं। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। महेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल पुलिस चौकी प्रभारी हरिराम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने का मामला लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *