एक बोलेरो अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे नयार नदी में गिर गई। बोलेरो सतपुली से चमासू धार जा रही थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक एक बोलेरो गाड़ी संख्या न. 150822 सतपुली से चमासू धार जा रहा थी। बोलरो सतपुली से तकरीबन 2 किमी दूर ही निकला था कि तभी अचानक अनियंत्रित होकर नयार नदी में समां गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू टीम ने घायल को बाहर निकाला और 108 की मदद से हंस हॉस्पिटल भेजा, जहां डाक्टरों ने उसकी गम्भीर स्थिति देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
हादसे में चालक चेतन पुत्र प्रेम बल्लभ उम्र 30वर्ष निवासी चमासू धार की मौके पर ही मौत हो गई और अरविंद पुत्र अर्जुन सिंह उम्र 30वर्ष निवासी चमासू धार गंभीर रूप से घायल है।


