सीआपीएफ जवान पर विधवा महिला ने लगाया संगीन आरोप, मुकद्मा दर्ज

एक विधवा महिला ने काठगोदाम कैंप में तैनात सीआरपीएफ के जवान पर झूठ बोलकर शादी करने और उसके बाद मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लालकुआं के गौलापार स्थित पूर्वी खेड़ा गांव में किराये पर रहने वाली एक विधवा महिला ने काठगोदाम पुलिस थाने में दी गई तहरीर में कहा कि वर्ष 2022 में सीआरपीएफ जवान सुरेंद्र सिंह राणा, जोकि काठगोदाम कैंप में बावर्ची के पद पर कार्यरत हैं ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसके साथ विवाह कर लिया। वह उसे आए दिन मारता पीटता है। तथा उसके बच्चों को मारने की धमकी भी देता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

महिला का कहना है कि उसकी वर्ष 2021 में सुरेंद्र सिंह राणा से मुलाकात हुई थी। सुरेंद्र ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसका विश्वास हासिल कर लिया और 17 फरवरी 2022 को उससे शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि सुरेंद्र पहले से ही शादीशुदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *