हरिद्वार। मामूली विवाद के चलते पति व पत्नी के सिर पर तवे से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के नए गांव का है।
जानकारी के मुताबिक नए गांव निवासी गोविन्द मलिक का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की गुस्से में आए पति ने अपनी पत्नी के सिर पर पास पड़े तवे से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी गोविन्द के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


