पहले बैठकर पी शराब, फिर किया वार, मौत

दो दोस्तों के शराब पीने के बाद हुए झगड़े में सिर पर डंडा मारकर गंभीर से घायल हुए युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


विदित हो कि हल्द्वानी के लालकुंआं क्षेत्रान्तर्गत बिंदुखत्ता इंदिरानगर प्रथम में 8 मार्च होली की शाम दो दोस्तांे ने साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान लक्ष्मण ने अरविंद के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हुए अरविंद को सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अरविंद पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर था, जहां अरविंद की देर रात मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


बता दें कि लक्ष्मण द्वारा अरविंद पर वार करने के बाद अरविंद की हालत गंभीर होने पर लक्ष्मण मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद आसपास के लोगों ने अरविंद को चिकित्सालय में भर्ती कराया था।
मृतक अरविंद की मां ऊषा देवी ने कोतवाली में लक्ष्मण राम निवासी इंदिरानगर प्रथम व मूल निवासी ग्राम राथी थाना धारचूला, पिथौरागढ़ के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *