एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को देह व्यापार के लिए राजी ना होने गंजा कर दिया। पति जबरन अपनी पत्नी को देह व्यापार के घंधे में धकेलना चाहता था। दोनों ने पांच माह पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। इस संबंध में महिला सोमवार की देर रात मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती बतायी।
पुलिस को महिला ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और पांच महीने पहले ही उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। महिला ने आरोप लगाया की उसका पति उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलना चाहता है। जिसके लिए वह दबाव बना रहा है।
आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे दूध में कुछ मिलाकर दे दिया। दूध पीने के बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद उसके पति ने उसके बाल काटकर उसे गंजा कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की किन्तु वह पुलिस गिरफ्त में नहीं आया। पुलिस का कहना है की शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।