ब्लीच करने की विधि और टिप्स

आजकल के दौर में सभी चाहते हैं की उनकी त्वचा बिना दाग धब्बों वाली गोरी त्वचा हो। सब ही अपने आपको गोरा और सुन्दर देखना चाहते हैं। पर आज कल इतना पॉल्युशन है की त्वचा पर धुल मिट्टी जम जाती है, जिससे आपकी त्वचा के डैमेज होने का खतरा बड़ जाता है। और चेहरों पर मुँहासे और चेहरे का रंग फीका पड़ने लगता है। पर इसे दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है ब्लीचिंग। ब्लीच करने से आपके चेहरे की डेड स्किन हट जाती है और चेहरे का निखार बड़ जाता है। ब्लीच करने से चेहरे का कालापन भी दूर होता है।

ब्लीच करने की विधिः-

  1. सबसे पहले औने फेस को किसी फेसवॉश से धोकर साफ करे और उसके बाद बसमंदेमत से साफ करें और फेस पर ब्लीच करने से पहले आप अपने फेस पर प्री-ब्लीच क्रीम से मसाज करें इससे स्किन सेफ रहती है।
  2. अब आप एक कटोरी में अपनी फेस की त्वचा के अनुसार 2-3 चम्मच ब्लीच क्रीम लें और उसमे एक्टिवेटर 1-2 चुटकी मिलाये। पर इस बात का खास ध्यान रखें की ब्लीच क्रीम में एक्टिवेटर की मात्रा ज्यादा ना हो क्योंकि इसकी ज्यादा मात्रा आपकी त्वचा को नुक्सान पंहुचा सकते हैं।
  3. अब इस ब्लीच को अपने पुरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। आप चाहे तो ब्रश या उँगलियों की सहायता से इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। पर याद रखें की ब्लीच क्रीम बालों और ऑय ब्रो पर न लगे वरना बालों का कलर अलग हो सकता है।
  4. अब आप करीबन 10-15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें।फिर स्पंज की मदद से इसे पानी से अपने चेहरे से साफ करें। आप ब्लीच को उतारने के बाद खुद ही देखेंगे की त्वचा का रंग पहले से साफ होगा।

ब्लीच करने के फायदेः-

  1. ब्लीच करने से सूर्य की किरणों का प्रभाव खत्म होती है और आपका चेहरा चमकदार लगता है।
  2. ब्लीच करने से मरी हुई (डेड स्किन) खत्म हो जाती है और चेहरे पर निखार आता है।
  3. इससे चेहरे पर से गन्दगी हट जाती है जो धुल व मिट्टि से आपकी त्वचा को नुक्सान पहुंचाती है।
  4. त्वचा के रंग को निखारने के लिए ब्लीचिंग फायदेमंद है।

ब्लीच करने से पहले ध्यान रखने वाली बातेंः-

  1. अगर आपकी त्वचा बहुत कोमल और सेंसेटिव है तो आपको ब्लीच क्रीम का सेंसेटिव टेस्ट करना चाहिए।
  2. अगर आपके चेहरे पर मुँहासे हैं तो आपको ब्लीच का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

3.ब्लीच क्रीम में एक्टिवेटर मिक्स करते वक्त मेटल की चम्मच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

  1. हमेशा याद रखें की चेहरे की ब्लीच शारीर पर और शारीर की ब्लीच चेहरे पर कभी मत लगाएं।
    • Vaid Deepak Kumar
    • Adarsh Ayurvedic Pharmacy
    • Kankhal Hardwar aapdeepak.hdr@gmail.com
    • 9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *