शरीर को ताकतवर बनायें, अपनाएं ये उपाय

जिस तरह मोटापा एक परेशानी है। ठीक वैसे ही अधिक दुबलापन या कमजोरी भी कई लोगों के लिए समस्या का कारण बन जाता है। ऐसे में कई बार सुडौल शरीर न होने के कारण आत्मविश्वास में कमी महसूस होने लगती है।

  1. नाश्ते में सुबह आलू के दो पराठें के साथ लगभग 50 ग्राम दही का सेवन करें, यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत है।
  2. 40 ग्राम मूँगफली के दाने सेंककर, 10 ग्राम गुड़ के साथ चबा-चबाकर नाश्ते के तौर पर सेवन करें, ये ऊर्जा का पर्याप्त भण्डार है।
  3. रोजाना 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए, साथ ही नाश्ते के रूप में ऐसे पदार्थ लें, जिसमें प्रत्येक से 200 कैलोरी प्राप्त हो।
  4. नाश्ते में अंकुरित अनाज लें। चोकर से बना केक खाएं क्योंकि चोकर मेग्नेशियम व अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।
  5. सोते समय एक गिलास मीठे गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच शुद्ध घी डालकर पीना चाहिए।
  6. 2 चम्मच प्याज का रस, 1 चम्मच शहद, चौथाई चम्मच घी मिलाकर सेवन करने से ताकत बढ़ती है।
  7. सफेद मूसली या धोली मूसली का चूर्ण बनाकर। एक चम्मच चूर्ण और एक चम्मच पिसी मिश्री मिलाकर। सुबह व रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ एक चम्मच मात्रा में लेने से कमजोरी दूर हो जाती है।
  8. दूध की मलाई तथा पिसी मिश्री जरूरत के अनुसार मिलाकर खाना चाहिए, यह अत्यंत शक्तिवर्धक है।
  9. छाछ से निकाला गया ताजा माखन तथा मिश्री मिलाकर खाना चाहिए।
  10. बादाम को पत्थर पर घिसकर दूध में मिलाकर पीना चाहिए, इससे बल मिलता है।

Dr. (Vaid) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *