रिपेयरिंग को आए जेवर लेकर भागा सुनार, महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सुनार का काम करने वाले एक कारीगर पर महिला ने सोने के कंगन व 60 हजार नगद लेकर फरार होने के आरोप लगते हुए कोतवाली मेे शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी सुनार के खिलाफ 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सविता पत्नी संजीव कुमार निवासी गली नंबर सी 7 सुभाष नगर ज्वालापुर ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते बताया कि यतेंद्र शम्मी केयर ऑफ श्रीमती कौशल निवासी सुभाष नगर पिछले काफी समय से ज्वालापुर मेे सुनार का काम कर रहा है। जिस कारण विश्वास करते हुए उसने सोने के कंगन उसे ठीक करने को दिए साथ ही सुनार को 60 हजार नगद भी दिए। लेकिन तय समय मेे जब वह उक्त सुनार की दुकान पर पहुंची तो वहा दुकान बंद मिली।

महिला का आरोप है कि सुनार को जब उसके फोन पर बात करनी चाही तो उसका फोन भी बंद मिला। जिसके बाद महिला ने थक हारकर ज्वालापुर थाने में आरोपी सुनार के खिलाफ अमानत मेे खिया नत के आरोप लगते हुए शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *