महानिर्वाणी अखाड़े के पंचों व महंतों का जत्था सोमनाथ यात्रा को हुआ रवाना

हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के श्रीमहतों व पचों की जमात का जत्था सोमवार को सोमनाथ की यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा पर जाने वाले जत्थे में 150 साधु-संत शामिल हैं। यात्रा हरिद्वार से आरम्भ होकर रास्ते में पड़ने वाले सभी तीर्थों के दर्शन करते हुए सोमनाथ पहुंचेगी। करीब 21 दिनों की यात्रा वापस हरिद्वार पहुंचकर सम्पन्न होगी।


आज अखाड़ा छावनी से संतों के जत्थे को रवाना करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहाकि अखाड़े के संतों का जत्था प्रतिवर्ष यात्रा भ्रमण के लिए जाता है। इस बार भी संतों का जत्था आज रवाना हुआ है। उन्होंने कहाकि यात्रा का उद्देश्य धर्म का प्रचार-प्रसार करने के साथ देश में भाईचारा व शांति कायम रहे तथा भारत को विश्वगुरु के पद पर आसीन करने की कामना से किया गया है। उन्होंने कहाकि यात्रा जत्थे में शामिल सभी संत मार्ग में पड़ने वाले सभी तीर्थों के दर्शन कर सोमनाथ धाम जाएंगे। यात्रा का समापन हरिद्वार लौटने पर होगा।


यात्रा को रवाना करने से पूर्व सभी संतों ने अपने आराध्य गुरु कपिल मुनि महाराज की पूजा अर्चना की और शिव के जयघोष के साथ जत्था रवाना हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *