हरिद्वार। देश में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव में कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सर्व समाज के तत्वाधान में रानीपुर विधानसभा के बहादराबाद मंडल के जगजीतपुर क्षेत्र के सभी वार्डों में भारी संख्या में लोगों ने ढोल नगाड़ांे की थाप एवं रघुपति राघव राजा राम, वंदे मातरम की धुन पर हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहाकि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष को हम अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। जब 15 अगस्त 1947 को यह समाचार पहुंचा कि भारत आजाद हो गया है तो देश का हर एक नागरिक हाथ में तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत मां की जय का नारा लगाते हुए खुशी में झूम उठा था। तिरंगा हमारी आन बान एवं शान का प्रतीक है। इसके लिए हमारे पूर्वजों ने सर्वस्व बलिदान दिया है।
उन्होंने कहाकि 75 वर्ष पूर्ण होने पर हम सभी भारतीय अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इसी गौरवशाली पल को याद करते हुए यह प्रभात फेरी उत्साह एवं भव्यता के साथ निकाली गई है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, पार्षद विपिन शर्मा, पार्षद मनोज कुमार, पार्षद विकास कुमार, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री संजय सिंह, सुबे सिंह, पिंटू प्रधान, सुनील धीमान, आशीष गौड़, अमित वालिया, कमल राजपूत, सुमित कटारिया, राम सिंह नेगी, कमल प्रधान, गुड्डू राठी, निरंकार राठी, जसवीर त्यागी, सुनील पाल, बसंत सैनी, चंदन सैनी, जॉनी, मनीष कुमार, मनोज चौहान, मास्टर सतबीर, मास्टर प्रदीप कुमार आदि शामिल हुए।