फनवैली के नजदीक अनियंत्रित होकर पलटी बस,चार यात्री घायल

देहरादून। डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ क्षेत्र में फनवैली के पास दिल्ली से देहरादून आ रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार यात्रियों को चोटें आईं हैं। बस में 15 यात्री सवार बताए गए। जिनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई। घायल यात्रियों को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। वहीं हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

लालतप्पड़ चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार ने बताया कि बस दुर्घटना की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बस में फंसे यात्रियों को तत्काल बाहर निकाला और घायलों को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा। घायलों में टिहरी गढ़वाल निवासी सारिका नेगी (22), देहरादून निवासी मनीषा रावत (23), राजस्थान निवासी अभिजीत (22) को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। वहीं देहरादून के निवासी शिखा को मामूली चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *