आइस फैक्ट्री में गैस रिसाव से मचा हड़कंप,लोग घरों से निकले,जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार। मंगलवार जिले के भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक आइस फैक्ट्री में अचानक गैस का रिसाव होने से मौके पर हड़कंप मच गया। इससे आसपास रह रहे लोग तुरन्त अपने घरों से बाहर आ गए। सूचना पर पुलिस व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित आईस फैक्ट्री में मंगलवार अचानक से गैस रिसाव होने लगा। जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और फैक्ट्री में अमोनिया गैस की सप्लाई को बंद कराया गया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम वैभव गुप्ता को ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी। कई क्षेत्रवासियों ने आंखों में जलन, सिर में दर्द और चक्कर आने जैसी शिकायत की,जिसके बाद लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए आबादी के बीच से फैक्ट्री को हटाया को हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले भी अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *