कलयुगी पिता ने किया नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग पुत्री को हवस का शिकार बना डाला। साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोप है कि ऐसी घिनौनी हरकत वह पहले भी कई बार कर चुका है। मामला जिले के रुड़की क्षेत्र का है। मिली तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के भाई ने तहरीर में पुलिस को बताया कि उसका पिता लगातार उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता ने महिला पुलिस कर्मियों को पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता द्वारा पहले भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। शनिवार को आरोपी पिता अपनी नाबालिग पुत्री को ईंधन के लिए लकड़ी लाने के लिए अपने साथ ले गया था। जहां पर एक बार फिर उसने जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया।उसने घर वापस आने पर पूरी घटना अपने भाई से बताई।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *