अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले पर विधायक उमेश कुमार का बयान, बोले- ‘मुझे घटना की पहले से जानकारी थी, दावा निराधार’

विनोद धीमान

हरिद्वार। अमरोहा के फार्म हाउस में दुष्कर्म के मामले को लेकर खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए बेवजह उनका नाम मामले से जोड़ रहे हैं। विधायक ने साफ कहा कि उन्हें घटना की पहले से जानकारी होने का दावा पूरी तरह गलत और निराधार है।


उमेश कुमार शर्मा के मुताबिक, फार्म हाउस पर पहुंचे लोगों ने वहां मौजूद केयरटेकर को बताया था कि वे एक बड़े मामले की जांच-पड़ताल के सिलसिले में आए हैं। उन्होंने अपने साथ मौजूद महिला को बड़ी जांच अधिकारी बताते हुए उसके साथ सीआरपीएफ जवान, पुलिसकर्मी और स्थानीय दरोगा के होने की बात कही थी। इसी आधार पर उन्हें फार्म हाउस में ठहरने दिया गया।


विधायक ने कहा कि घटना के दौरान वह लंढौरा में आयोजित रोड शो में मौजूद थे। रोड शो रात करीब 11 बजे समाप्त होने के बाद वह रुड़की स्थित अपने आवास चले गए थे। उन्हें मामले की जानकारी गुरुवार सुबह मिली। इससे पहले फार्म हाउस के केयरटेकर ने पुलिस को घटना की तहरीर दे दी थी।


उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि मामले में तत्काल कार्रवाई हुई है। विधायक ने पुलिस से निष्पक्ष और गहन जांच कर वास्तविक दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।


उमेश कुमार ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक विरोध और ईर्ष्या के चलते उनका नाम उछाल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हाल में फार्म हाउस को क्रिकेटर मोहम्मद शमी से जोड़कर भी अफवाहें फैलाई गई थीं। विधायक के मुताबिक, वह अमरोहा स्थित फार्म हाउस पर साल में केवल एक-दो बार ही जाते हैं। उन्होंने कहा कि जांच में पुलिस को पूरा सहयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *