खाने के बाद कभी नहीं करने चाहिए ये काम

दिनचर्या व खानपान से शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा कर सकता है। इसीलिए आयुर्वेद में मान्यता है कि नियमित दिनचर्या से आयु लंबी होती है। कुछ काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने से पाचन क्रिया तीव्र हो जाती है व खाना जल्दी पच जाता है। इसके ठीक विपरीत कुछ काम ऐसे भी होते हैं, जिन्हें करने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है व कई तरह के रोग शरीर को घेर लेते हैं। आयुर्वेद के अनुसार कुछ काम ऐसे है जो हमें खाने के तुरंत बाद नहीं करने चाहिए, आइए जानते है 7 ऐसे ही कामांे के बारे में:-

फल न खाएं
आपने ये तो सुना होगा कि फल भोजन करने के बाद खाना चाहिए, लेकिन ये सच्चाई बहुत कम लोग जानते हैं कि खाने के पहले व तुरंत बाद, दोनों ही स्थितियों में फलों का सेवन लाभदायक नहीं होता। खाने के तुरंत बाद फल खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। खाने के तुरंत बाद फल खाने से गैस की समस्या हो सकती है।

नींद से बचें
अधिकतर लोगों को खाने के बाद आलस आता है। ऐसे में वे सोना पसंद करते हैं, लेकिन खाने के तुरंत बाद सोना शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। खाने के बाद तुरंत सोने से भोजन का पाचन ठीक से नहीं होता है और मोटापा बढ़ जाता है।

स्मोकिंग न करें
खाने के तुरंत बाद कई लोग स्मोकिंग का शौक रखते हैं। खाने के बाद स्मोकिंग करने से बहुत हानि होती है। इससे कैंसर की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

चाय न पीएं
जो लोग चाय पीने के शौकीन होते हैं, वे खाने के बाद चाय पीते हैं। लेकिन जरा ध्यान दीजिए, खाने के तुरंत बाद चाय न पीएं, क्योंकि खाने के तुरंत बाद चाय पीने से खाना पचने में दिक्कत होती है व एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।

नहाना नहीं चाहिए
सही समय पर नहाना और खाना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका नहाने व खाना खाने दोनों का ही निश्चित समय नहीं होता है। खाने के तुरंत बाद नहाना तो सबसे अधिक हानिकारक माना जाता है। दरअसल, ऐसा करने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है व पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

बेल्ट को लूज नहीं करना चाहिए
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो अपनी क्षमता से अधिक खाना खा लेते हैं और फिर खाने के तुरंत बाद अपना बेल्ट ढीला कर देते हैं। ऐसा करना पेट के लिए अच्छा नहीं है। ऐसा करने से पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है।

Vaid Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy Kankhal Hardwar
aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *