किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे दिल्ली में भारत बांग्लादेश क्रिकेट मैच

भारत बांग्लादेश क्रिकेट श्रृंखला लाखो हिन्दुओ की लाश पर चलने वाला कुछ नेताओं और व्यापारियों का तमाशा है वो तथाकथित सौ करोड़ हिन्दुओ के स्वाभिमान को सीधी चुनौती है। इस श्रृंखला का अर्थ ये है कि व्यापारी नेता गठजोड़ के लिये हिन्दुओ की जान और हिन्दुओ की बहन बेटियों की इज्जत की कोई कीमत नहीं है।अगर आज तथाकथित सौ करोड़ हिन्दुओ में जरा सा भी स्वाभिमान बाकी है तो उन्हें शर्म से डूब मरना चाहिये। ये विचार शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने व्यक्त किये।


महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज का कहना है कि 19 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक चलने वाली यह क्रिकेट श्रृंखला बांग्लादेश में बारे गए निर्दोष हिन्दुओ का घोर अपमान और तिरस्कार है। आज की तथाकथित हिन्दुवादी सरकार के तथाकथित लौहपुरुष अमित शाह का बेटा आज विश्व क्रिकेट को संचालित कर रहा है। आज भारत मे कोई धर्मनिरपेक्ष या मुस्लिम वोट से बनी सरकार नहीं है।अगर आज हिन्दुओ बांग्लादेश के हिन्दुओ की इस बर्बादी पर भी धंधे को प्राथमिकता देंगे तो कल अपनी बर्बादी के लिये भी तैयार रहें।


महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने यह भी संकल्प लिया कि दिल्ली में भारत बांग्लादेश का क्रिकेट मैच उनके जीते जी सम्भव नहीं होगा।चाहे कुछ भी हो जाये दिल्ली में उनके होते हुए निर्दोष हिन्दुओ के हत्यारे हिन्दुओ का मजाक नहीं बना पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *