टॉवर पर चढ़ महिला ने पुलिकर्मियों को खूब छकाया;कई घंटे चला ड्रामा

देवभूमि।

महिला की अजीबोगरीब हरकत ने पुलिस को खूब छकाया। दरअसल हल्द्वानी के लाल कुआं में एक महिला हाईवोल्टेज के बिजली टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घंटो की मशक्कत के बाद आखिरकार महिला को नीचे उतारा। महिला अर्ध विक्षिप्त बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बीते कल लालकुआं में एक महिला हाईवोल्टेज के बिजली टावर पर चढ़ गई और हो हल्ला मचाने लगी। महिला का शोर शराबा सुनकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया,लेकिन महिला नीचे ना उतरने की जिद पर अड़ी रही। इस बीच महिला ने पुलिस से बिस्किट खाने की मांग की। आनन फानन में पुलिकर्मियों ने खोला के लिए बिस्किट मंगाये। बिस्कुट खाकर भी महिला नीचे नहीं उतरी। करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार पुलिस ने महिला को रस्सी के सहारे टावर से नीचे उतारा। गनीमत तो ये रही कि टावर में पावर सप्लाई नहीं थी वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।

महिला को नीचे उतारने के बाद पुलिकर्मियों ने भी राहत की सांस ली। विद्युत विभाग के अवर अभियंता इंतजार अली ने बताया कि घटना के समय हाई पावर विद्युत टावर में विद्युत आपूर्ति नहीं थी, जिसके चलते कोई अनहोनी नहीं हुई। फिलहाल पुलिसकर्मी पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि महिला कहां की रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *