एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। एक महिला ने सिपाही पर रेप का आरोप लगाया है। पीडि़त महिला ने देहरादून के रायपुर थाने में आरोपी सिपाही और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। आरोपी पुलिस लाइन में तैनात है।
बता दें कि महिला ने पुलिस लाइन में तैनात आरोपी सिपाही के दोस्त पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सिपाही का दोस्त वर्तमान में वीआरएस ले चुका है। पीडि़ता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई कि कुंवर पाल पुलिस विभाग में तैनात था। उसने वर्तमान में वीआरएस ले लिया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि वे लंबे समय से सुबह घूमने जाती थी। उसी दौरान कुंवर पाल उसके साथ छेड़खानी करता था। इसके बाद कुंवर पाल ने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकियां देता रहा कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति और बेटी को मार देगा।
िइसके बाद भी कुंवर पाल पीडि़ता को परेशान करता रहा। हद तो तब हुई जब वह अपने एक अन्य दोस्त कुलवीर को भी अपने साथ लेकर आया। कुलवीर वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात है। आरोप है कि कुंवर पाल और कुलवीर ने सुमन नगर स्थित एक होटल के कमरे में पीडि़ता को ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही दोनों पीडि़ता को धमका कर होटल ले जाते थे। दोनों बारी-बारी से पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करते थे।
देहरादून एसपी सिटी ने जानकारी दी कि थाना रायपुर में कुंवर पाल और कुलवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।