हरिद्वार। दुर्गा आचार्य साध्वी कंचन भवानी ने चक्रपाणि महाराज पर तीखा हमला बोला है। एक वीडियो संदेश में साध्वी कंचन भवानी ने चक्रपाणि महाराज की भूमिका और उनके अलग-अलग धार्मिक पदों से जुड़ी पहचान पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘छलिया’ बताया।
साध्वी कंचन भवानी ने वीडियो संदेश में आरोप लगाते हुए कहा कि चक्रपाणि महाराज कभी मॉडल बन जाते हैं, कभी जगतगुरु बनने का दावा करते हैं और कभी शंकराचार्य बनने की कोशिश करते हैं। उन्होंने उनके इन दावों और भूमिकाओं को लेकर सवाल खड़े किए।
साध्वी ने अपने संदेश में चक्रपाणि महाराज पर कई अन्य आरोप भी लगाए और कहा कि लोगों को ऐसे दावों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।


