इस्तीफे देने के बाद निष्कासन का क्या औचित्य : गुप्ता

हरिद्वार। अभी-अभी कुछ पोर्टलों के माध्यम से मुझे ज्ञात हुआ है कि एन यू जे आई ( NUJ) I के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे ने मुझे संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते आजीवन यूनियन से निष्कासित कर दिया है।

मिस्टर सुनील दत्त पांडे मैंने आज दोपहर 1:35 मिनट पर आपको अपना इस्तीफा व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दिया था इतना ही नहीं कईं ग्रुपों में भी वह इस्तीफा प्रेषित कर दिया था। जब मैं आपकी यूनियन से स्वयं इस्तीफा दे चुका हूं तो आप कौन होते हैं मुझे निष्कासित करने वाले। यह जो आपने पोर्टलों के माध्यम से खबर प्रकाशित कराई है इसके लिए मैं आप पर कानूनी कार्रवाई करूंगा, इस चीज को ध्यान में रखना। अब ये लड़ाई यहीं नहीं रुकेगी, आपकी और आपके गुर्गों की हर गतिविधि से सभी अधिकारियों को व शहर ही नहीं पूरे उत्तराखण्ड की जनता को अवगत कराया जाएगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *