अज्ञात वाहन ने चार पहिया वाहन को मारी टक्कर, दो गम्भीर घायल, रैफर

हरिद्वार। एक चार पहिया वाहन को अज्ञात ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए 108 की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, लक्सर की ओर से आ रहे एक चार पहिया वाहन सं. यूके 07 सीए 9387 को सुल्तानपुर कुनारी में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। चार पहिया वाहन में बैठे ड्राइवर सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है दोनों व्यक्ति देहरादून जा रहे थे, जिसमें एक व्यक्ति की पहचान चंदन पुत्र कृपाल सिंह निवासी लाडपुर रायपुर देहरादून के रूप में हुई है।


सूचना पर पहुंचे चेतक सवार कांस्टेबल अनूप पोखरियाल और कांस्टेबल अरुण नेगी ने घायलों को 108 के माध्यम से जिला राजकीय अस्पताल भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया। भर्ती घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटे हाथी का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। चौकी प्रभारी लोकपाल परमार बताया कि मोहम्मदपुर कुन्हारी में दो वाहन के टकराने की सूचना मिली थी, जिसमें दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *