महिला एसआई को ट्रक ने मारी टक्कर;थाने के सामने हुई घटना का विडियो आया सामने

बीते बुधवार की रात एक सड़क हादसे में एसआई (विशेष श्रेणी) विजय लक्ष्मी विश्वकर्मा की मौत हो गई। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। जिसमे डयूटी के दौरान महिला एसआई को थाने के सामने एक कैंटर ने रौंद दिया। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना हल्द्वानी जिले के बनबसा थाने की है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को बनबसा थाने में तैनात एसआई विजय लक्ष्मी (59) अपने घर फागपुर जाने के लिए थाने से निकली थी। इसी बीच खटीमा की ओर से आ रहे कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। वह घायल हो गई। उनके सिर पर गहरी चोट आई और काफी खून भी बह गया। घायल विजय लक्ष्मी को थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तत्काल उपजिला चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख:व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं विजय लक्ष्मी विश्वकर्मा की मौत पर पुलिस महकमे में भी शोक व्याप्त है। घटना के बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि विजय लक्ष्मी विश्वकर्मा इसी साल दिसंबर में रिटायर्ड होने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *