नए साल से ठीक एक दिन पूर्व सरकार ने शासन और प्रशासन स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है। जिसके आदेश शुक्रवार शाम को जारी किए गए है।
ट्रांसफर के जो आदेश जारी हुए है, उसके अनुसार प्रभारी सचिव संस्कृति बधाई सुरेंद्र नारायण पांडे को प्रभारी सचिव संस्कृत शिक्षा बनाया गया। नूपुर को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा आर मीनाक्षी सुंदरम से संस्कृत शिक्षा की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। वहीं अंशुल सिंह को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। शिव कुमार बरनवाल को एडीएम प्रशासन देहरादून के साथ अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला की जिम्मेदारी दी गई। जय भारत सिंह को उधमसिंह नगर के एडीएम पद से हटाते हुए उपायुक्त गन्ना काशीपुर की जिम्मेदारी दी गई। रोहित मीणा को अपर सचिव वित्त एवं नियोजन की जिम्मेदारी दी गई।