ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिरों को किया गिरफ्तार

दो करते थे चोरी, तीसरा खोलता था मोबाइल लॉक
बनाता था नया पिन, एटीएम से निकालते थे पैसे
हरिद्वार।
जीआरपी हरिद्वार ने ट्रेनों में लोगों के मोबाइल छीनने वाले गिरोह के तीन शातिरांे को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में से दो चोरी की वारदतों को अंजाम दिया करते थे, जबकि तीसरा मोबाइल लॉक खोलकर नया पिन बनाता था और एटीएम से पैसे निकालक ऐश किया करते थे। पकड़े गए आरोपितों में से एक वर्ष 2024 में मोतीचूर के पास ट्रेन डकैती के मामले में जेल भी जा चुका है।


जानकारी के मुताबिक 25 जनवरी 2026 को अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन जम्मू से ऋषिकेश की यात्रा के दौरान ट्रेन संख्या 14610 हेमकुंड एक्सप्रेस के कोच संख्या एस 9 से पीयूष चंद्रकांत मोदी पुत्र चंद्रकांत भुखनदास मोदी निवासी घी कान्टा रोड, हरिपुरा सूरत, गुजरात की पत्नी का लेडिस पर्स जिसमें दो फोन, एयरपॉड, 20 हजार नकद, जेंट्स पर्स जिसमें चार डेबिट कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड, डीएल, आरसी रखे थे को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेलवे स्टेशन हरिद्वार से चोरी कर लिए जाने के संबंध में तहरीर देकर देहरादून में जीरो एफआईआर दर्ज करायी थी। इस संबंध में 29 जनवरी को थाना जीआरपी हरिद्वार में मुकदमा अपराध दर्ज किया गया।


आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस ने तीनों शातिरों को आज धर दबोचा। मामले का खुलासा करते हुए कप्तान अरूणा भारती ने बताया कि दोनों शातिर आरोपित बलदेव सिंह रावत पुत्र गोविन्द सिंह रावत निवासी ग्राम झिवाली थाना लम्बगांव टिहरी गढ़वाल व अंश शर्मा पुत्र धीरेन्द्र शर्मा निवासी मानसरोवर कालोनी मुरादाबाद थाना मझौला जिला मुरादाबाद उ.प्र., मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देते थे। जबकि फोन चोरी करने के बाद मात्र कुछ घंटे में एटीएम व यूपीआई के माध्यम से पैसा निकाल कर मोबाइल को 1000 से 1500 में राह चलते लोगों को बेच देते थे। 25 जनवरी को चोरी हुए मोबाइल से इन दोनों शातिरों द्वारा देहरादून राजपुर रोड स्थित एटीएम से दो बार में 1000 निकाले। जिसमें इन दोनों के धुंधले चेहरे आ गए। फुटेज से स्पष्ट हुआ कि ये दोनों शातिर थाना जीआरपी हरिद्वार से पहले भी जेल जा चुके हैं।

दोनों शातिर चोरों की तलाश करते हुए थाना जीआरपी हरिद्वार ने दोनों शातिर चोरों को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने अपने तीसरे साथी दीपक सेमवाल पुत्र विरेन्द्र दत्त सेमवाल निवासी ग्राम अंजनीसैन पट्टी जाखणीधार जिला टिहरी गढ़वाल, जो लॉक तोड़ता था एवं नए यूपीआई पिन का नंबर बताता था, के घर से चोरी हुआ आईफोन एवं एयरपॉड बरामद करवाया। तीनों आरोपितों को विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *