नाखनौल स्थित बिल्वकेश्वर महादेव शिव शक्ति मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़ा भक्ति और श्रद्धा का सैलाब


रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत नौगांवा क्षेत्र के नाखनौल गांव में स्थित प्राचीन आस्था का केंद्र श्री बिल्वकेश्वर महादेव शिव शक्ति मंदिर पर तृतीय वार्षिकोत्सव का आयोजन पूरे श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन 9 फरवरी को प्रातः काल मंदिर परिसर से बाबा बिल्वकेश्वर महादेव नगर भ्रमण को निकले। इस दौरान भव्य कलश यात्रा एवं नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में रामगढ़ सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भगवान बिल्वकेश्वर महादेव जी का गुणगान करते हुए चले।

नगर परिक्रमा के दौरान पूरा गांव शिवमय वातावरण में डूबा रहा। रात्रि में मंदिर प्रांगण में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भोलेनाथ की आराधना करेंगे।


दूसरे दिन 10 फरवरी को प्रातः विधि-विधान के साथ शिवलिंग का महारुद्राभिषेक किया गया। इसके पश्चात हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें रामगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर श्री 108 महंत कृष्णा गिरी महाराज श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर गढी कैंट देहरादून के पावन सानिध्य दिगंबर लाल गिरी महाराज, मंदिर के पुजारी ब्रह्मलीन फूल दास महाराज एवं अमर गिरी श्री बिल्वकेश्वर महादेव शिव शक्ति मंदिर, दिगंबर रवि गिरि महाराज (श्री जंगम शिवालय मंदिर, देहरादून) का सान्निध्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन श्रद्धालुओं के सहयोग से संपन्न हुआ। बिल्ककेश्वर महादेव शिव शक्ति मंदिर से हजारों भक्तों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर सेवादल के पदाधिकारी मुख्य संरक्षक दिगम्बर रवि गिरी महाराज, संरक्षक गौरीशंकर, अध्यक्ष दया राम, सचिव वजीर चंद, सचिव कालीदास, कोषाध्यक्ष अनिल सुरजीत, संस्कृति एवं संगठन सुभाष चंद, प्रवक्ता दीपचंद, विजय कुमार, कार्यकारिणी राजू मनीष, सुन्दर लाल, अक्षय कुमार, सीताराम, सियाराम, राजेश, साजन, पंकज आदि भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *