दहेज के लिए प्रताडि़त करने का ससुराल वालों पर लगाया आरोप
हरिद्वार। एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर एक तांत्रिक से उसका शरीरिक शोषण करवाने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने शिकायत की है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तात्रिक, विवाहिता के पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है।
जनपद के लक्सर क्षेत्र के गांव सिमली निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उसकी शादी सहारनपुर यूपी निवासी प्रिंस के साथ हुई थी। शादी मे ंहैसियत के मुताबिक दहेज देने के बाद भी उसके ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। दहेज के लिए उसे बार-बार प्रताडि़त किया जाता था। विवाहिता ने कहाकि काम के लिए उसके पति ने पैसों की मांग की, जिसके चलते उसने अपने मायके से सवा चार लाख रुपये दिए। बावजूद इसके ससुराल वालों का उत्पीड़न जारी रहा। विवाहिता ने बताया के शादी के चार साल में भी उसका संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ, जिसके चलते ससुराल वालों का व्यवहार उसके प्रति और उग्र हो गया।
विवाहिता का आरोप है कि 17 जुलाई को उसके सुसराल वाले उसे संतान प्राप्ति के लिए एक तांत्रिक के पास ले गए। जहां तांत्रिक ने उसके साथ शारीरिक शोषण का प्रयास किया। किसी तरह से उसने तांत्रिक के चुगंल से छूटकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद उसने फोन पर अपने मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद उसके पिता, मां व भाई उसकी ससुराल पहुंचे। परिवार वालों के ससुराल पहुंचने पर ससुराल वालों ने उनके साथ अभद्रता की। अभद्रता की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मायके वालों को उनके चुगंल से छुड़ाया। लेकिन सहारनपुर पुलिस ने काई कार्यवाही नहीं की। जिसके बाद पीडि़ता ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर महिला के पति प्रिंस, सास गीता, ननद शिवानी व नेहा, मौसा संजय व विक्रम तथा तांत्रिक के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


