गौ, गंगा, गीता और विश्नोई समाज को समर्पित रहा राजेन्द्रानन्द महाराज का जीवन रविन्द्र पुरी

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष स्वामी राजेन्द्रानन्द महाराज को तेरह अखाड़ों के संतो, महंतो महामण्डलेश्वरों एवं देश भर से पधारे विश्नोई समाज के गणमान्य लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित। इस अवसर पर ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज के शिष्य स्वामी प्रणवानंद महाराज को तेरह अखाड़ों के संतो महंतो एवं महामण्डलेश्वरों ने तिलक चादर विधि की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज का समूचा जीवन गौ, गंगा, गीता और विश्नोई समाज को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि संतो का जीवन समाज कल्याण के लिए होता है। महंत राजेन्द्रानंद महाराज ने विश्नोई समाज को धर्म के मार्ग पर चलाकर सनातन धर्म संस्कृति को संरक्षित करने का काम किया।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत करने में ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज ने अपना समूचा जीवन समर्पित किया। उन्होंने जीवन पर्यंत गौ माता की सेवा की ओर विश्नोई समाज को सनातन धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक किया।

श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर भगवतस्वरूप महाराज ने एवं संचालन महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने किया।अध्यक्षीय संबोधन में महामंडलेश्वर भगवत स्वरूप महाराज ने कहा कि महंत राजेंद्रानन्द महाराज सरलता की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने जीवन भर समाज हित में कार्य किए। सांसद सोनीपत सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज ने देश के विश्नोई समाज को एकजुट करके धर्म के मार्ग पर चलाया ओर पर्यावरण और जीव संरक्षण का पाठ पढ़ाया। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि महंत राजेंद्रानन्द महाराज बड़े दयालु कृपालु प्रवृति के संत थे।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि, स्वामी चिंदविलाशानंद सरस्वती, अनंतानंद, आत्म प्रकाशानंद यति, महामंडलेश्वर राम मुनि, श्रीमहंत विष्णुदास, श्रीमहंत दुर्गादास, महंत रविदेव शास्त्री, आचार्य हरिहरानंद, महामंडलेश्वर हरिभलव शास्त्री, महंत रघुवीर दास, महंत मुकेशानंद,महंत विवेकानंद, महंत सूरजदास, महंत नारायण पटवारी, महंत आलोक गिरि, महंत विनोद महाराज, महंत मोहनदास, महंत शुभम् गिरि, महंत कृष्णदेव, महंत जगदीश सिंह, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, हुक्कम राम विश्नोई, सलिल विश्नोई, जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा भजनलाल के पौत्र विधायक भव्य विश्नोई, पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई, विधायक रणधीर परिहार, डा सीमा, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, मेयर किरण जैसल, पार्षद सुमित चौधरी, सूर्यकांत शर्मा, समाज सेवी प्रमोद गिरि, धर्मेंद्र विश्नोई, चांद गिरि, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शोक संदेश श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *