शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम पर महेश्वरांनद सरस्वती ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से की कार्यवाही की मांग

हरिद्वार। सरस्वती आश्रम, रामकृष्ण मिशन मार्ग कनखल के परमाध्यक्ष स्वामी महेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कनखल पुलिस को तहरीर भेजकर स्वामी राजराजेश्वराश्रम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
2 मई को डाक द्वारा भेज गए पत्र में स्वामी महेश्वरानंद सरस्वती ने कहाकि प्रार्थी जगद्गुरु पारमार्थिक एंव धर्मार्थ ट्रस्ट श्री जगद्गुरु आश्रम गांधी मार्ग कनखल का अध्यक्ष है। इस ट्रस्ट के अन्य सदस्य भी थे, जिसमें से रमाशंकर श्रीवास्तव की मृत्यु हो चुकी है। जबकि दूसरे सदस्य स्वामी परमानंद शिष्य स्वामी प्रकाशानंद हैं। पत्र में कहा गया कि स्वामी परमानंद का शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम शिष्य विष्णु आश्रम, कथित शिष्य जगद्गुरु स्वामी प्रकाशानंद हाल निवासी श्री जगद्गुरु आश्रम गांधी मार्ग कनखल के साथ आश्रम के स्वामित्तव को लेकर विवाद चला आ रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। स्वामी महेश्वरांनद सरस्वती ने कहाकि विवाद के चलते स्वामी राजराजेश्वराश्रम परमानंद महाराज से रंजिश रखता था। 1 वर्ष से स्वामी परामानंद रहस्यमय तरीके से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पत्र में कहा कि स्वामी परमानंद के लापता होने से पूर्व शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने अपने सहयोगी नारायण घिमिरे व अन्य के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट भी की थी। तभी से स्वामी परमानंद लापता हैं। उन्होंने कहाकि उन्हें अंदेशा है कि स्वामी परमानंद के साथ उक्त लोगों ने कोई अनहोनी घटना को अंजाम दिया हो। उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि तहरीर लेकर वे कनखल थाने में गए थे, जहां मौजूद पुलिस अधिकारी ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया, जिस कारण उन्होंने डाक द्वारा पुलिस को अपनी तहरीर भेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *