स्वामी आनन्द स्वरूप ने जतायी हत्या की साजिश की आशंका

हरिद्वार। शांभवी पीठाधीश्वर व काली सेना प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने अपनी हत्या की साजिश रचने की आशंका जातायी है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी तथा इस्लामी आर्मी उनकी हत्या कर सकती है, किंतु इन धमकियों से वह तनिक भी डरने वाले नहीं है। उनके द्वारा मोहम्मद व डॉक्टर अंबेडकर की पोल खोल का अभियान निरंतर जारी रहेगा।


उल्लेखनीय है कि स्वामी आनंद स्वरूप महाराज विगत कई दिनों से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता ना मानते हुए डॉक्टर राव को संविधान का असली निर्माता बताते आ रहे हैं। इसी के चलते कई स्थानों पर उनका विरोध जारी है। अब उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जताई है। स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि इतिहास में जयचंद का नाम घृणा के साथ दिया जाता है। इसी कड़ी में विभीषण का नाम भी शामिल है। भले ही विभीषण धर्म के मार्ग पर था। बावजूद इसके उसने अपने भाई के साथ द्रोह किया और इसी कारण से विभीषण भी जयचंद की स्थिति में आ गया।

उन्होंने कहा कि जयचंद्र की लाइन में अब अंबेडकर का भी नाम दर्ज है, क्योंकि इन्होंने राष्ट्र द्रोह किया तथा अंग्रेजों का साथ दिया। हिंदुओं की जड़ों में जीवन भर मट्ठा डालने का कार्य किया। स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि आखिर हिंदू भगवान राम को अपना आराध्य मानने वाले कैसे अंबेडकर को सत्य कहेंगे।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य नेताओं द्वारा इन दिनों डॉक्टर अंबेडकर का महिमा मंडन किया जा रहा है। उनको इस प्रकार पूजा जा रहा है जैसे कि वह भगवान राम से भी बड़े हैं। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी व कुछ अन्य संगठनों के लोग डॉ अंबेडकर को भगवान राम का बाप भी कहने लगे हैं, ऐसी स्थिति में सत्य को समाज के समक्ष लाना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किस प्रकार की साजिश और धमकियों से वह तनिक भी डरने वाले नहीं हैं। सत्य के साथ उनका अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *