स्वतंत्रता दिवस भारत के गौरव का दिन: विशेश्वरानंद

हरिद्वार। श्री सूरत गिरी बांग्ला गिरीशानंद आश्रम व श्री महेश्वरानंद सॉन्ग वेद महाविद्यालय में 78 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम के परम अध्यक्ष महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी विशेश्वरानंद गिरी महाराज ने भारत माता का पूजन कर ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के पश्चात आश्रम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी विशेश्वरानंद गिरी महाराज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारत के गौरव का दिन है और लंबे संघर्ष तथा लाखों लोगों के बलिदान के बाद हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है, इसकी रक्षा और सेवा करना हम सभी का परम कर्तव्य होना चाहिए।

देश के बलिदान बलिदानों को नमन करते हुए उन्होंने सभी छात्रों से सनातन संस्कृति के उन्नयन एवं देश रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आवाहन किया। इससे पूर्व भारत माता वह ध्वज का पूजन किया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहण कर सभी को अनुष्ठान वितरित किया गया।

इस अवसर पर आश्रम के कोठारी स्वामी उमानंद गिरी, स्वामी कमलानंद, स्वामी सच्चिदानंद, सुधीर समेत आश्रम के विद्यार्थी, संत, महापुरुष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *