सुनील सेठी ने थामा भाजपा का दामन

हरिद्वार। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने हरिद्वार विधायक मदन कौशिक की मॉजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने माला डालकर सुनील सेठी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई।


इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि निश्चित ही सुनील सेठी के भाजपा में आने पर पार्टी हरिद्वार में मजबूत होगी, जिसका सीधा प्रभाव 2023 निगम चुनाव में पार्टी को मिलेगा। कहाकि आज देश में पीएम मोदी के काम को देखकर हर वर्ग भाजपा में अपना विश्वास जगा रहा है। पार्टी भी हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़ी है।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी एवं महामंत्री तरुण नैयर ने कहा कि हमेशा सामाजिक मुद्दों, हरिद्वार की जनता के हित में व्यापारियों के हित में संघर्षरत सुनील सेठी के भाजपा में आने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।


भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी ने कहा कि सुनील सेठी ने हमेशा हरिद्वार की मूलभूत समस्याओं के निराकरण की आवाज बुलंद की ओर कुछ ही समय में अपनी पहचान बनाई, जिसके आने से पूरे शहर में पार्टी मजबूत होगी। इस अवसर पर सुनील सेठी ने कहा कि केंद्र हो या राज्य हर जगह भाजपा जनहित में अच्छा कार्य कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की ओर अग्रसर है। वैसे ही राज्य उतराखण्ड में मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है ।हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पार्टी को उम्मीद से ज्यादा सीटें दिलवाने में अहम रोल अदा किया।

सुनील सेठी को भाजापा की सदस्यता ग्रहण करने के अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता,पार्षद उपनेता राजेश शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, दीपांशु विद्यार्थी, पार्षद अनिल वशिष्ट, अनिल मिश्रा, विनीत जोली, किशन बजाज, विकास कुमार, सचिन अग्रवाल, आकाश भाटी,चंद्रकांत पांडेय,सुंदर शर्मा,उमा गुजराल, विमल त्यागी, दिशु ममगाई, भोला शर्मा, विकल राठी, मुकेश पूरी, आदित्य झा, केतन सहगल, अजय भारद्वाज, दीपक शर्मा, मोहित मनहोत्रा, नाथीराम सैनी, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, राजेश सुखीजा उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *