हरिद्वार। शुक्रवार की अल सुबह सुमन नगर क्षेत्र में स्थित स्क्रैप के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज़ लपटों और घने धुएँ से इलाके में हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल की फायर यूनिटें तुरंत मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का कार्य जारी किया। स्क्रैप सामग्री अधिक होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
आग से फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आसपास के इलाके को एहतियातन सुरक्षित किया गया है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


