हरिद्वार। कनखल दक्ष मंदिर के समीप स्थित श्री गणेश मंदिर में पट्टाभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। पट्टाभिषेक समारोह में नाथ सम्प्रदाय के छह संतों का महामण्डलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक किया गया।
संजय नाथ महाराज ने बताया कि भविका नाथ, ज्ञानेश महाराज, आशुतोश नाथ, योगी नन्द नन्दनाथ, दिपीका नाथ, और सांई मां नाथ को महामण्डलेश्वर बनाया गया है। महामंडलेश्वर बनाए गए सभी संत धर्म प्रचार और सनातन की अलख जगाने का कार्य करेंगे। कहा कि सनातन में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए जनजागरण अभियान चलाएंगे।
इस दौरान बड़ी संख्या में संतों से महामंडलेश्वर बने संतों को शुभकामनाएं दीं।


