पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेक्स रैकेट को पकड़ा है। पुलिस ने एक मैरिज हॉल से संचालक सहित चार युवक, तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना नानकमत्ता थाना की है।
उधम सिंह नगर जनपद में पुलिस अवैध नशे और अवैध देह व्यापार के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में नानकमत्ता थाना पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ चलाये अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर एक मैरिज हॉल पर देर रात छापेमारी की। जिसमें देह व्यापार में लिप्त तीन युवक, तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने देह व्यापार कराने के आरोप में मैरिज हॉल के संचालक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। सीओ भूपेंद्र भंडारी ने बताया कि कल रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के एक मैरिज हॉल में देह व्यापार हो रहा है। जिस पर पुलिस ने छापा मारने की कार्रवाई की। जिसमें तीन युवतियों और संचालक सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार


