स्कार्पियों दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

टिहरी जिले के कंडीसौड़ तहसील क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। जहां देर रात नगुन-सुवाखोली मोटरमार्ग पर गैर गांव के पास एक स्कॉर्पियो वाहन हादसे का शिकार हो गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम शव का रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक, नगुन-सुवाखोली मोटरमार्ग पर देहरादून से उत्तरकाशी आ रही एक स्कॉर्पियो संख्या यूके 10 8266 अनियंत्रित होकर लिंक मार्ग पर जा गिरी। घटना देर रात की बताई जा रही है। स्कॉर्पियो वाहन गिरने की सूचना ग्रामीणों ने सुबह के समय राजस्व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।
राजस्व उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन संभवत रात को गिरा होगा। अब तक दो लोगों के शव मिले हैं। बाकी लोगों को सर्च किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक शव पहाड़ी में फंसा मिला तो दूसरा वाहन के अंदर फंसा हुआ था। हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। मृतकों के नाम अखिल बिष्ट पुत्र सुरेश बिष्ट उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम मांगली सेरा, बरसाली, तहसील डुंडा, उत्तरकाशी व अंकित रावत पुत्र बलबीर सिंह रावत उम्र 25 वर्ष, निवासी नावासी बंसुगा, तहसील भटवाड़ी, उत्तरकाशी बताए गए हैं।
वाहन उत्तरकाशी जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह पंवार भटवाड़ी, नाल्ड वार्ड का बताया जा रहा है, लेकिन वो इस पर सवार नहीं थे। वाहन मे उनका साला और एक अन्य सवार था। अभी ये भी पता लगाया जा रहा है कि वाहन में कोई और तो सवार नहीं था। मौके पर पहुंची थाना थत्यूड़ पुलिस और थाना धरासू पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *