हरिद्वार। हरियाणा के सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी चुनाव जीत गए हैं।
हरिद्वार में विधानसभा चुनावों में सफलता न मिलने के बाद हरियाणा में जीत ने उनका वरण किया। सतपाल ब्रह्मचारी शुरूआत में बढ़त बनाए हुए थे, किन्तु बाद में वे पिछड़ते चले गए। अब फिर से सतपाल ब्रह्मचारी ने बढ़त बना ली है।
इसी बढ़त के चलते उन्होंने करीब 20 हजार वोटों से जीत हासिल की। सतपाल की जीत से हरिद्वार में जश्न का माहौल है।