हरिद्वार। हरियाणा के सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी फिर से आगे हो गए हैं। सतपाल ब्रह्मचारी शुरूआत में बढ़त बनाए हुए थे, किन्तु बाद में वे पिछड़ते चले गए। अब फिर से सतपाल ब्रह्मचारी ने बढ़त बना ली है।
वह 9984 वोटों से आगे हैं। उन्हें 5,20,055 मत मिले हैं, जबकि उनके सामने भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बडोली को 5,10,0071 मत मिले हैं। सतपाल ब्रह्मचारी की जीत के लिए हरिद्वार में उनके समर्थक प्रार्थना कर रहे हैं।
सोनीपत सीट पर अभी तक 10,75,525 मतों पर गिनती हो चुकी है।