सनातन संस्कृति ने विश्व को दी जीने की दिशा: रूपेन्द्र प्रकाश

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन श्रृंखला के अंतर्गत आज फुटबॉल ग्राउंड जगजीतपुर में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने शिरकत की।


अपने आशीर्वचन में स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति अनादि काल से चली आ रही है, जिसने सम्पूर्ण विश्व को जीवन जीने की दिशा दी है। उन्होंने देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीरों का स्मरण किया तथा श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हुए ऐतिहासिक संघर्ष की गाथा का भी उल्लेख किया।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग संघचालक हरिद्वार विभाग अनिल मित्तल उपस्थित रहे। सम्मेलन के संरक्षक एवं अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर शेर सिंह, विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममता डोबरियाल, श्रीमती बीना देवी, समाजसेवी जसवीर त्यागी तथा अंकुल राजपूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे। सम्मेलन में स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं अतिथि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सम्मेलन में राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *