वीडियो, कैलाशानंद गिरि पर कंचन भवानी के गंभीर आरोप, बोलीं- ‘अब वैभव की लंका भी खाक होने वाली है!’

साध्वी कंचन भवानी का कैलाशानंद गिरि पर बड़ा आरोप, जल्द पत्रकार वार्ता का दावा; बोलीं- ‘बड़ा खुलासा करूंगी’


हरिद्वार। साध्वी दुर्गाचार्य कंचन भवानी ने निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कंचन भवानी ने एक वीडियो संदेश जारी कर जल्द ही पत्रकार वार्ता करने और पूरे मामले में बड़ा खुलासा करने का दावा किया है।


वीडियो संदेश में कंचन भवानी ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति की पत्नी और एक अबोध बच्चे की मां को कथित तौर पर उससे अलग कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि बच्चे का अपनी मां से मिलने के लिए रोना और गुहार लगाना ये करुण क्रंदन आचार्य की वैभव की लंका को जलने के लिए काफी है।


कंचन भवानी ने अपने संदेश में कहा कि जिस प्रकार माता सीता के हरण के बाद रावण की लंका का विनाश हुआ था, उसी प्रकार कथित रूप से किसी का परिवार उजाड़ने के परिणामस्वरूप वैभव भी समाप्त हो सकता है।


उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पत्रकार वार्ता कर इस पूरे प्रकरण से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करेंगी। अब सबकी नजरें कंचन भवानी की प्रस्तावित पत्रकार वार्ता पर टिकी हैं, जिसमें वह किन तथ्यों और साक्ष्यों के साथ सामने आती हैं, यह देखना अहम होगा।
वीडियो संदेश में साध्वी कंचन भवानी ने क्या कहा? सुनिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *