ऋषभ पंत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे दो दिग्गज अभिनेता, जानिए कौन

अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत का हाल जानने के लिए फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर आज प्रातः देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। ऋषभ पंत से मिलने के बाद दोनों ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में बताया कि वह ऋषभ पंत से मिले, उनका हालचाल जाना वहीं मौजूद वह उनकी माता जी से भी मिले। उन्होंने लोगों से अपील भी की, कि वह ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना करे।

विदित है कि शुक्रवार की तड़के दिल्ली से रुड़की स्थित अपने घर लौट रहे ऋषभ पंत एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। जिसके बाद उन्हें घायलावस्था मेे पहले नजदीक के किसी निजी अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद उन्हें उपचार के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। उनसे मिलने व उनका हाल जानने कई बड़े लोग मैक्स पहुंच रहे है। इसी बीच अभिनेता अनिल कपूर व अनुपम खेर भी आज शनिवार सुबह उनसे मिलने पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *