4 साल की मासूम के साथ तीन लड़कों ने किया दुष्कर्म

चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल के तीन विधि विवादितों पर लगा है। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं तीनों विधि विवादितों किशोर को अपने संरक्षण में ले लिया है। मामला उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज कोतवाली क्षेत्र का है।

पुलिस को दी तहरीर में बच्ची की मां ने बताया कि उसकी चार साल की बच्ची बिना एडमिशन के ही पास के स्कूल में पढ़ने जाती है। रोजाना की तरह सोमवार को भी वो स्कूल गई थी।आरोप है कि इसी दौरान वहां पढ़ने वाले तीन विधि विवादित किशोर जिनकी उम्र 9 साल, 11 साल और 14 साल है, उन्होंने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची रोती हुई स्कूली से घर आई थी। मां ने जब रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने पूरी जानकारी दी। इसके बाद महिला सितारगंज कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और तीनों नाबालिको को संरक्षण में ले लिए है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि नाबालिक से दुष्कर्म के सूचना मिली थी। पीड़िता की तहरीर पर तीन विधि विवादित किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को संरक्षण में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *