देहरादून। श्री टपेश्वर महादेव की आज विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मंदिर के श्रीमहंत कृष्णा गिरि महाराज ने किया।

सहारनपुर चौक से आरम्भ हुई शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। शोभयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया व भगवान श्री टपेकश्वर को लोगों ने आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री महंत कृष्णा गिरि महाराज एवं महंत दिगम्बर भरत गिरि महाराज ने पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, रवि गिरि, टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष गोपाल कुमार गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल, अनुज गुप्ता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


