सात साल के निवान ने जीता सिल्वर

हरिद्वार। कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे आज समाज और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
ऐसी ही एक शानदार सफलता हासिल की है डीपीएस स्कूल के छात्र निवान धींगरा ने, जिन्होंने स्टेट लेवल कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
सिर्फ सात वर्ष की आयु में निवान धींगरा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का बेहतरीन परिचय दिया। प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के बीच दमदार मुकाबला करते हुए निवान ने अपने स्कूल डीपीएस और कराटे कोच रवि शंकर राय का नाम गौरवान्वित किया।


वहीं हरिद्वार से प्रतियोगिता में शामिल हुए अन्य बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में प्रियांशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि विवान प्रसाद ने कांस्य पदक जीतकर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया।
बच्चों की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है।


कराटे कोच रवि शंकर राय ने कहा कि हमारे बच्चे लगातार मेहनत कर रहे हैं और अब आगे नेपाल में 31 मई को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में ये बच्चे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।


वहीं नन्हें खिलाड़ी निवान धींगरा का सपना बड़ा होकर आईएएस अधिकारी बनने का है। खेल और पढ़ाई दोनों में आगे बढ़ने की उनकी लगन अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *