हरिद्वार। जनपद हरिद्वार की लक्सर विधानसभा के पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुप्ता ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कुष्ठ रोगियों में फल, दवाई और मिष्ठान वितरण कर पीएम मोदी का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया। इससे पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना करते हुए कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की व मां गंगा का दुग्ध अभिषेक किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। विदेश में जो भारत की आज जो छवि है उससे पहले कभी नहीं रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण आज समूचा विश्व भारत की ओर देख रहा है। आने वाले समय में भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों के कारण भारत विश्व गुरु के पद पर आसन्न होगा।
संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाकर उन्होंने देश को सशक्त बनाने की दिशा में अनेक कार्य किए हैं। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगी है, विदेश नीति का पूरी दुनिया लोहा मान रही है, देश में सड़कों का जल बिछ रहा है। महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री अनेक योजनाएं संचालित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वैश्विक नेता है और उनके नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने जा रहा है। उन्होंने दक्षेश्वर महादेव व मां गंगा से प्रधानमंत्री मोदी के शतायु व स्वस्थ रहने की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद कुष्ठ आश्रम पहुंचकर लोगों को फल, दवाई व मिष्ठान वितरण किया।


